रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित वन विभाग के कार्यालय में बुधवार का वन विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन कर ग्रामीणों को हाथियों को भगाने और उससे बचने के लिए बरती जाने वाली उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में हाथी प्रभावित चोपादारु, सुतरी, डूमरडीह, रोला आदि गांवों के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। रेंजर राकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को हाथियों को नहीं छेड़ने, जंगल नहीं काटने, बेवजह हाथियों के सामने पटाखा नहीं फोड़ने की बात कही। उन्होंने बिना हाथियों के पास गए, पटाखा फोड़ बगैर व मशाल जलाए बीना हाथियों को कैसे भगाना है, इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इधर कार्यशाला में वन विभाग की ओंर से हाथी प्रभावित ग्रामीणों के बीच मशाल वितरण किया गया। मौके पर फोरेस्टर शिप शंकर कुमार, मनीष शर्मा, दिपक कुमार, मनोज महतो, त्रिल...