रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां में संचालित मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर की छात्रा भारती कुमारी ने चितरपुर में आयोजित जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा के सफलता पर कोचिंग सेंटर मान बढ़ा है। इसे लेकर रविवार को मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में आयोजित एक सादे आयोजन में सेंटर के शिक्षक टेकलाल महतो ने छात्रा को पुरस्कृत कर उसे प्रोत्साहित किया और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्रा भारती कुमारी ने बताया कि पढ़ लिखकर वह वैज्ञानिक बनकर नए चीजों का अविष्कार करना चाहती है। इस सफलता पर कोमल कुमारी, रानी कुमारी, नैना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सुनैना कुमारी, खुशी कुमारी, निधि कुमारी, राजकुमार महतो, अंकित कुमार ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.