रामगढ़, नवम्बर 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता से लेकर 1964 में अपने निधन तक देश का शासन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत पंडित नेहरू की देन है। पंडित नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। जिसके कारण उनके जयंति को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर पूर्व प्रत्याशी बजरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.