रामगढ़, मार्च 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मठवां टांड में रविवार को रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की ओर से नए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं व विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र से ग्रामीण युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा। युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। केंद्र में बेसिक कंप्यूटर कोर्स, डीसीए, टैली, इंटरनेट व डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस पहल क...