रामगढ़, मार्च 9 -- गोला में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत गोला, निज प्रतिनिधि।गोला चारू बाइपास रांची पथ पर बड़की कोईया के पास बीते शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रजरप्पा थाना क्षेत्र के उरबा निवासी सनौवर अंसारी पिता सरफुद्दीन मियां बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़की कोईया के पास एक बेलोनो कार संख्या जेएच 09डीएल-0432 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिज...