रामगढ़, मार्च 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां स्थित जामा मस्जिद में शनिवार को अंजुमन के सदर गुलाम सरवर व पंस सदस्य अमिरुन निशा की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में कई अंजुमन कमेटी के ओहदेदारों, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि औरस्थानीय लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद सामुहिक रुप से मगरिब की नमाज अदा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन, चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूती मिलती है। आयोजक ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.