गोला में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक अमन गिरि करेंगे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है।तिरंगा यात्रा की शुरुआत अलीगंज रोड स्थित जयशंकर बारात घर से होगी। यहां से यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल होंगे। यात्रा का समापन नानक चौकी के पास तिरंगा फहराकर किया जाएगा। आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में पहुंचकर शामिल होने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ की सहभागिता यह भी पढ़ें- Latehar News: आजसू ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.