रामगढ़, अप्रैल 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला स्थित लालकृष्ण सोनामती मध्य विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका गोला निवासी उर्मिला सिन्हा 72 वर्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार की संध्या रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। गुरुवार को उनका अन्तिम संस्कार पटासूर नदी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र बिपुल सिन्हा ने दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर चित्रांश महापरिवार ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में अधिवक्ता अनुज सिन्हा, अधिवक्ता रंजन सिन्हा, कुंवर कुमार बक्शी, आधार कुमार, रविन्द्र सिन्हा, दीपक सिन्हा, लाला कृष्ण मोहन, प्रदीप चन्द्र लाला, अरुण बक्शी, सुजीत सिन्हा, संदीप लाला, संजय लाला, सुमन सिन...