रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड मठवाटांड़ स्थित वनांचल कॉनकास्ट प्रालि का बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इसमें अनुमंडल कार्यालय से प्रशासी पदाधिकारी संजय कुमार बक्शी, अंचलाधिकारी सीताराम महतो, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, अमीन जगेश्वर महतो शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता अमित कुमार महतो, संतोष सोनी सहित कई रैयत उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं सामने रखीं। यह कार्रवाई रैयत मुकेश कुमार के आवेदन पर की गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को आवेदन में उल्लिखित प्रत्येक बिंदुओं को स्थल पर दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...