लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम निपनियां निवासी भारत प्रसाद की 29 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने बेटे ऐश्वर्य के साथ बीते 28 फरवरी से लापता हैं। बताया गया है कि मीना देवी 28 फरवरी को अपने बेटे को साथ लेकर गोला स्थित बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में परिजनों ने थाना हैदराबाद में सूचना दे दी है। यदि किसी व्यक्ति को मीना देवी या उनके बेटे के बारे में कहीं कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो कृपया पुलिस या परिजनों को सूचना देने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.