रामगढ़, मई 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों व ज्वेलरी दुकानों का गुरुवार को पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। इसमें थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ शामिल थे। पुलिस टीम ने सभी बैंकों और आभूषण दुकानों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा हुए शाखा प्रबंधक व ज्वेलरी दुकानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैंकों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम व सायरन सिस्टम की जांच की गई। पुलिस निरीक्षक ने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने का निर्देश इेते हुए कहा कि हर तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें। बैंक परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने की बात कही गई। वहीं ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अध...