रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना परिसर में बुधवार को ईद-उल-फितर, सरहुल व रामनवमी त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, प्रमुख गीता देवी, अंचल अधिकारी सीताराम महतो, बीडीओ डॉ सुधा वर्मा, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी, रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी व गैर-लाइसेंसधारी, अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पर्व में आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील की गई। कहा गया कि निर्धारित रूट से ही रामनवमी जुलूस निकाले और डीजे का प्रयोग बिल्कुल न करें। कहीं भी कोई समस्या हो तो फौरन प्रशासन को सूचित करें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भ्रामक व आपत्तिजनक ...