रामगढ़, मार्च 9 -- गोला थाना में मारपीट का मामला दर्ज गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना क्षेत्र के केनके में दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष गोला थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि निशा कुमारी और विशुन रविदास के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।-------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...