रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर पंचायत के जांगी गांव की मालती देवी पति तारा दांगी ने गोला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद में थाना बुलाए जाने के बाद सअनि बहादुर महतो ने उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें भी जूता खोलकर मारने की धमकी दी गई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने तीन हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि पैसा नहीं देने पर हाफ मर्डर मामले में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा। महिला का कहना है कि बिना किसी जांच-पड़ताल और स्थानीय लोगों से पूछताछ किए ही कार्रवाई की गई। मारपीट में उनके पति के माथे पर गंभीर चोट आई है। जिसके ...