रामगढ़, अप्रैल 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना गेट के पास मंगलवार को पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों के जांच के साथ नशा पान कर वाहन चला रहे लोगों की जांच की गई। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया इस अभियान का उद्देश्य विधि-व्यवस्था संधारण, नशाखोरी व आपराधिक गतिविधियों पर रोक, यातायात नियमों का पालन और आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ अपराधियों में भय का माहौल बना रहे। यह भी पढ़ें- मठिया चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की...