रामगढ़, मार्च 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से गोला डेली मार्केट के अधूरे मार्केटिंग कंप्लेक्स निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि गोला डेली मार्केट का निर्माण कार्य वर्ष 2015-16 में प्रारंभ हुआ था। लेकिन आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, किसानों व आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ममता देवी ने सरकार से मांग की कि गोला डेली मार्केट के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। ताकि क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आम लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें व स्थानीय बाजार व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि बाजार का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.