रामगढ़, अप्रैल 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डीवीसी चौक पर रविवार शाम 7.30 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री बस चालक ने पुलिस की कथित पिटाई से नाराज होकर बस को बीच सड़क में खड़ कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोकारो की ओर जा रही यात्री बस के चालक ने डीवीसी चौक पर वाहन को खड़ी कर पैसेंजर उतार व चढ़ा रहा था। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगाए पुलिसकर्मी व चालक के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया। बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना से नाराज चालक ने बस को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।इस बीच अन्य चालकों ने भी बस चालक का समर्थन किया। जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। इस बीच स्थानीय लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.