उन्नाव, नवम्बर 17 -- बांगरमऊ। नगर के नसीमगंज मोहल्ला के रहने वापले 14 वर्षीय तोहित पुत्र यामीन सोमवार दोपहर बाद आतिशबाज़ी का गोला छुड़ा रहा था। अचानक गोले के दगने से चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...