लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- गोला खेल महोत्सव 2025 की विजेता सृष्टि वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार डायट किट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। सृष्टि वर्मा पहले ही जिला एवं मंडल स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...