लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- कृषक समाज इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता एवं विज्ञान संप्रेषक डॉ. अनिल कुमार को 11 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में देश के शीर्ष 200 प्रतिनिधियों में चयनित किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन पंचकूला-चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां उन्हें भारत के प्रमुख वैज्ञानिक मंच विज्ञान सफारी में सहभागिता का अवसर मिला। भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की थीम विज्ञान से समृद्धि आत्मनिर्भर भारत के लिए रही। विज्ञान सफारी एक अनुभवात्मक एवं सहभागितापूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें खेलों, चुनौतियों तथा प्रत्यक्ष सहभागिता आधारित गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कला एवं गणित आधारित कार्यशालाएं, पारंपरिक भारतीय वैज्ञानिक खिलौनों की प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.