गोला के रोला और चोपादारू गांव में हाथियों का उत्पात, कई घर क्षतिग्रस्त
रामगढ़, अप्रैल 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के रोला और चोपादारू गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। अध्य रात्री को हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और कई घरों को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने पचू महतो, तुनका महतो और सोनू मुंडा के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और नेवल मुंडा की चारदीवारी हाथियों ने गिरा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड अचानक जंगल की ओर से गांव में प्रवेश कर गए। इस दौरान हाथियों ने घरों को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे अनाज चट कर गए और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- जेठसारी जंगल में हाथियों ने कई घरों को पहुंचाया नुकसान, एक गाय को मार डाला हाथियों के भय से ग्रामीण रातभर जागकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करते रहे। घटना की सूचना वन विभाग को दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.