रामगढ़, फरवरी 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड मुरपा गांव के मेरीयाजारा टोला में गुरुवार को 63 केवीए क्षमता का नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया गया। इसके साथ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को वर्षों बाद नियमित विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि मेरीयाजारा टोला के लोग लंबे समय से विद्युत सुविधा से वंचित थे। यहां न तो बिजली के पोल लगे थे और न ही ट्रांसफॉर्मर था। जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई, लोगों के घरेलू गतिविधियां और छोटे व्यवसाय सभी प्रभावित थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को राजीव जायसवाल के समक्ष रखी। उन्होंने संबंधित विभाग से बात कर गांव में विद्युत पोल और नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिए। यहां लगे ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.