लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 65 वां प्रांत अधिवेशन बहराइच के महाराजा सुहेलदेव नगर स्थित किसान महाविद्यालय में संपन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिवस अवध प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें गोला जिले के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रांत की नवगठित टीम में गोला के पूर्व जिला सह संयोजक आशुतोष मिश्रा, पूर्व नगर सह मंत्री अंशुमान शुक्ला एवं पूर्व नगर सह मंत्री हर्षित अवस्थी को शामिल किया गया है। आशुतोष मिश्रा पूर्व में नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, तहसील सह संयोजक, तहसील मीडिया प्रमुख तथा जिला सह संयोजक जैसे पदों पर रहे हैं। अंशुमान शुक्ला भी पूर्व में नगर सह मंत्री एवं तहसील सह संयोजक जैसे दायित्वों पर रहकर संगठनात्मक कार्य किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.