बोकारो, मार्च 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। रांची से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार लालकिशोर महतो की सड़क दुर्घटना पर हुई मौत पर पेटरवार के पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। विदित हो कि रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के बेंटुलकलां निवासी लालकिशोर महतो की सड़क दुर्घटना में हृदयविदारक असामयिक निधन रविवार की रात्रि में हो गया था। उसके असामयिक निधन से पेटरवार के पत्रकारों में शोक व्यक्त है। इस दौरान गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। अपने शौक संदेश में कहा कि एक सजग कलमकार आज मौन था, परंतु उनके विचार, उनके शब्द और उनकी निष्ठा सदैव जीवित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.