रामगढ़, अप्रैल 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला हरी मंदिर नया टोला निवासी अमन मुंडा पिता स्व मंगरा मुंडा ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर अपने परिवार समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में अमन मुंडा भी शामिल थे। अमन रजरप्पा स्पोर्ट्स एकेडमी व रामगढ़ जिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अमन की इस उपलब्धि पर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन सीडी सिंह ने शुक्रवार को उनके गोला हरी मंदिर नया टोला स्थित घर पहुंचकर उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद...