लखीमपुरखीरी, मई 31 -- गोला गोकर्णनाथ। 19 वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज रविवार को सायं 6 बजे स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में किया जाएगा। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन समारोह में सुमित कौशिक रीजनल मैनेजर, यूपी ग्रामीण बैंक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि डॉ. आशुतोष गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्रिकेट खिलाड़ियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...