मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना के गोला रोड और अंडी गोला इलाके में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक नामी कंपनी के नाम की नकली टॉयलेट क्लीनर को जब्त किया। कंपनी के जांच अधिकारी संजीत कुमार पासवान ने नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इसमें दो दुकानदारों को आरोपित बनाया गया है। कंपनी के जांच अधिकारी को मुजफ्फरपुर के बाजारों में नकली उत्पाद खपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के लिए रोहित कुमार साह और राम प्रवेश मंडल के साथ पहुंचे। नगर थाना की पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। इन दुकानों से तीन दर्जन से अधिक नकली टॉयलेट क्लीनर की बोतलें जब्त की गई। दुकानदारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...