रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली छात्र छात्राओं जागरुक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बच्चों को सुरक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम और मोबाइल फोन के सही उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने बच्चों को अपराध व हिंसा से दूर रहने की अपील करते हुए हत्या जैसे गंभीर अपराधों के दुष्परिणामों के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी देकर सतर्क रहने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने, उनकी बात मानने व गलत संगति से दूर...