रामगढ़, अक्टूबर 4 -- गोला, निप्र। गोला थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में अलग अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। महानवमी के दिन दामोदर होटल के समीप हुई। बेटूलखूर्द निवासी खिरोधर महतो 35 वर्ष पिता बालेश्वर महतो देर रात को अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। इस दौरान उक्त स्थल पर सामने से आ रही एक ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी गोला में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुसरी घटना विजयादशमी के दिन गोला थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी रोहित मुंडा 25 वर्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अपनी वाहन से उसे सीएचसी गोला में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.