जमशेदपुर, जुलाई 15 -- जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में एक ग्राहक की जमा राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बबलू कुंडू ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 से बैंक के माध्यम से म्युचुअल फंड में करीब 40 लाख रुपये निवेश किए थे, लेकिन राशि निकालने पर खाते में केवल 8.50 लाख रुपये ही दिखाए गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक की भूमिका पर संदेह जताते हुए बैंक के उच्च अधिकारियों और एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत के बाद बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के निर्देश पर मुंबई से विशेष जांच टीम गोलमुरी शाखा पहुंचकर दस्तावेजों, निवेश रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच कर रही है। वहीं पुलिस भी बैंक के अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही राशि में कमी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेग...