जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर।गोलमुरी थाना क्षेत्र की सबीना कॉलोनी से रंगदारी की साजिश रचते गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से पुलिस की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही। इस बीच आरोपियों ने अपने बयान में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि पुलिस ने उनके दावों पर पूरी तरह भरोसा नहीं जताया है और मामले की जांच को और विस्तारित कर दिया है।गिरफ्तार आरोपियों - मोहम्मद जीशान, जिशु शेख, हनुमान शेख, फैज मोहम्मद, चांद शेख, शुभम कोहली, मोहम्मद जुनेद और राजा परवेज आलम के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य साथियों से किया इनकार पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कहा है कि वे केवल आपस में बैठे थे और किसी बड़े गिरोह का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बरामद हथियारों और वाहन के पीछे किसी अन्य व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.