जमशेदपुर, मार्च 29 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास शनिवार रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में गोलमुरी बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसधारी आलोक प्रसाद समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। आलोक प्रसाद ने गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गोलमुरी बजरंग अखाड़ा उनके दादा द्वारा स्थापित किया गया था। जुलूस के बाद शनिवार रात जब वे मंदिर पहुंचे तो उनके दादा की तस्वीर हटा दी गई थी। फोटो हटाने का कारण पूछने पर मंदिर कमिटी के लोगों ने उन पर मारपीट कर दी, जिसमें आलोक प्रसाद के सिर पर चोट आई। मंदिर कमिटी का कहना है कि आलोक अन्य लोगों के साथ पहुंचे थे और उन्होंने ही मारपीट शुरू की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...