जमशेदपुर, जून 15 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत देबुन बागान के पास रविवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में टाटा लाइन निवासी दीपक झा घायल हो गया। घटना के बाद दीपक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती करता गया जहां उसका इलाज चल रहा है। दीपक के दायें पैर में गोली लगी है। दीपक ने बताया कि वह पूर्व में एक निजी कंपनी के काम करता था। आज उसे इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाना था। रविवार देर रात वह मिठाई लेने के लिए गोलमुरी की ओर आ रहा था। देबुन बागान चौक के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच उसके पैर में कुछ आकर लगा जिससे वह घायल हो गया। उसने अपने एक परिचित को फोन कर बुलाया और इलाज के लिए टीएमएच पहुंचा। टी एम एच में गोली लगने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...