जमशेदपुर, मार्च 8 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनप्लेट चौक के पास एचडीएफसी बैंक के बाहर शुक्रवार शाम चार बजे एक बाइक सवार ने युवक को धोखा देकर चार हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित आयुष्मान कुमार ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आयुष्मान ने बताया कि वह शाम चार बजे एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम परिसर में घुसने के बाद पीछे से एक युवक भी अंदर आ गया। उस युवक ने आयुष्मान से कहा कि उसे चार हजार रुपये की जरूरत है। बदले में वह ऑनलाइन पेमेंट कर देगा। आयुष्मान ने एटीएम से चार हजार रुपये निकालकर युवक को दे दिए। युवक ने फेक पेटीएम ऐप से लेन-देन का स्क्रीनशॉट दिखाया और भागने लगा। आयुष्मान ने उसका पीछा किया और बाइक पकड़ ली, लेकिन युवक ने बाइक नहीं रोकी। आयुष्मान थोड़ी दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.