बरेली, मई 13 -- हिम्मत कोल्ड स्टोरेज नकटिया की जमीन की रजिस्ट्री में गड़बड़ी पर उप निबंधक सदर प्रथम रवि प्रकाश वर्मा समेत तीन कर्मियों को शासन ने निलंबित कर दिया था। सोमवार को निलंबन आदेश ई-मेल पर प्राप्त हुआ था। इसका अनुपालन कराते हुए वरिष्ठ निबंधक लिपिक उदयभान को प्रभारी उप निबंधक का चार्ज दिया गया है। मॉडल टाउन निवासी विम्मी मदान ने कैंट थाने में उप निबंधक सदर प्रथम रवि प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत व तत्कालीन कनिष्ठ सहायक शिवम मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन पर फर्जी दस्तावेज के जरिये उनकी 30 करोड़ रुपये की 20 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने का आरोप था। इसकी शिकायत विम्मी ने स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से भी की थी। उप महानिरीक्षक निबंधन अयोध्या मंडल व उप महानिरीक्षक मुरादाबाद मंडल को ज...