बागेश्वर, अप्रैल 19 -- देवेंद्र पांडे,गरुड़। गोलज्यू संदेश यात्रा 29 अप्रैल को गरुड़ पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को स्थानीय गोलज्यू मंदिर में यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि गोलज्यू उपराखंड के आराध्य, ईष्ट और कुल देवता हैं तथा न्यायकारी देवता के रूप में उनकी गाथा विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा के आगमन से पहले मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और क्षेत्रवासियों से स्वागत में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की।वरिष्ठ समाजसेवी हरीश जोशी ने जानकारी दी कि यात्रा 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे गरुड़ पहुंचेगी। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया जाएगा। गरुड़ पुल के पास स्थित गर्भ गोलज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर...