गोलज्यू संदेश यात्रा का स्वागत किया
चम्पावत, अप्रैल 20 -- मृदुल, टनकपुर। गोलज्यू संदेश यात्रा टनकपुर पहुंची। इस दौरान लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सीमेंट रोड स्थित शिवालय में पूजा के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। टनकपुर में सोमवार को गोलज्यू यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के नगर संयोजक नवल किशोर तिवारी ने बताया कि चम्पावत से शुरू यात्रा का हरिद्वार में समापन होगा। यहां पुजारी राम नारायण दास, अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट, कमल जीना, जिला सह संचालक जगदीश जोशी, रोहिताश अग्रवाल, सुमन वर्मा, दीपक पाठक, हेमा वर्मा, रविन्द्र सिंह, भुवन जोशी, सत्यप्रकाश गुप्ता, वैभव अग्रवाल, हर्षवर्धन रावत, सविता बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह, अनीता नैथानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.