चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत में पालिका की बैठक हुई। बैठक में नगर में होने वाले गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि मई में गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव प्रस्तावित किया गया है। पालिका सभागार में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष बताया कि गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां भी होंगी। इसके अलावा नगर में होने वाले अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। ईओ भरत त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में सभासद रोहित बिष्ट, मणिप्रभा तिवारी, नंदन सिंह, दिनेश बर्दोला, प्रेमा चिलकोटी, बबीता प्रहरी, गौरव कलौनी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...