चम्पावत, फरवरी 24 -- गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। राज्य व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की उच्च स्तरीय बैठक में ये स्वीकृति दी गई। करीब 254 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना से विकास के द्वार खुलने की उम्मीद है। चम्पावत में गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण एक कदम और आगे बढ़ा है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना को ईएफसी ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है। योजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, सुगम आवागमन, पार्किंग, पेयजल, पथ प्रकाश समेत तमाम कार्य प्रस्तावित हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां स्टेडियम निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। डीएम ने बताया कि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.