चम्पावत, मई 30 -- योगेश जोशी चम्पावत। गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण एक कदम और आगे बढ़ा है। कॉरिडोर निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को 1.504 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरित की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 1.504 हेक्टेयर भूमि हाईस्कूल कमेटी चम्पावत के नाम श्रेणी 1 (क) में दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस जमीन को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की शासन ने स्वीकृति दे दी है। डीएम ने कहा कि कॉरिडोर बनने से क्षेत्र की सांस्कृतिक ओर धार्मिक पहचान को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- कोलीढेक और चंदनी स्कूल के नाम दर्ज हुई जमीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...