गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार देर शाम को सीएम ग्रिड परियोजना के तहत निर्माणाधीन फेज-2 नाला एवं सड़क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अवर अभियंता शोभित शेखर, अवनीश भारती, अवर अभियंता विष्णु देव मिश्रा भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन ने नव चयनित फर्म को जलकल गेट एवं गणेश चौराहे क्षेत्र का भ्रमण कर फेज-2 नाले के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में फैले बिजली एवं टेलीफोन के तारों को व्यवस्थित करने के साथ बिजली विभाग को दो से तीन दिनों के भीतर विद्युत तारों क...