गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर,मुख्य संवाददाता। गोलघर क्षेत्र की लगातार बढ़ती समस्याओं और नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को सौंपा। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने चेताया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दुकानें बंद करने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सफेद लाइन में अंदर खड़े वाहन भी उठाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा संचालन बंद करने और चटोरी गली का रास्ता न खोले जाने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार भी प्रभावित है। कई बार महापौर और अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। प्रवर्तन दल की कार्यशैली पर सव...