बक्सर, जून 21 -- बक्सर। शहर के गोलंबर चौक स्थित काली बाबू पार्क में रविवार को स्थानीय पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम में ताड़ासन भस्त्रिका अनुलोम-विलोम कपालभाति ब्रजासन मंडूकासन भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान योग कराया गया। पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया। मंच संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान हरिद्वार से हर द्वार करें योग रहें निरोग, संयुक्त परिवार सुखी परिवार, स्वदेशी अपनाओ समृद्धि बढ़ाओं का संदेश दिया गया। मौके पर जीतेन्द्र बिहारी, ईश्वर दयाल, अनिल शर्मा, श्रीमन्नारायण तिवारी, अमन ओझा, अशोक श्रीवास्तव, अवधेश राय बच्चन उपाध्याय, ललन सिंह, सूर्य शर्मा सिंह, मंगल सिंह, हरिशंकर स...