गोरखपुर, जून 10 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर के नदुआज्ञानपार आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) दीपक पाण्डेय की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार देर शाम एक नया सुराग मिला। झंगहा थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी के किनारे बोहाबार पुल और बांध के बीच स्थित परवर के खेत में मृतक के कपड़े बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने खेत में पड़ी पैंट और शर्ट देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर देवरिया जिले की एकौना पुलिस और झंगहा क्षेत्र के बोहाबार चौकी प्रभारी अशोक सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कपड़ों को कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर अपने साथ ले लिया। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से लापता युवक का शव डैम से हुआ बरामद हालांकि अभी तक मृतक का मोबाइल फोन, जूते, नकदी और अ...