देहरादून, जून 11 -- गोर्खाली सुधार सभा की लच्छीवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्‍यक्ष प्रदीप क्षेत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को श्री लच्छेश्वर शिव मंदिर लच्छीवाला में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। छात्रवृत्ति पाने वालों में आदर्श शाही, श्रेया गुरूंग, धैर्य क्षेत्री, श्रद्धा गुरूंग, अंजलि थापा शामिल रहे। केंद्रीय अध्यक्ष ने शाखा की सृष्टि थापा को आर्थिक सहायता प्रदान की। मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष देवाशीष सावन, सम्पूर्ण थापा, प्रेम सिंह शाही, देवीसरा, चंद्रप्रभा थापा, शीला थापा, भक्त बहादुर पौडेल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...