देहरादून, जून 23 -- देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा का केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन रविवार, 19 जुलाई को मानेकशॉ सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा करेंगे। यह अधिवेशन सभा की नियमावली के पैरा 10 (क) से (छ) के अनुसार आयोजित होगा। सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन की सभी औपचारिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, संयोजित सदस्य, सभी शाखाओं के अध्यक्ष तथा सभा के सम्मानित सदस्य भाग लेंगे। सभा की ओर से बताया गया कि वार्षिक अधिवेशन के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को सभा के सूचना पट पर प्रदर्शित कर दिया गया है, ताकि सदस्य पूर्व से ही प्रस्तावित विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- गोर्खाली सुधार सभा का केंद्रीय वार्षिक अधि...