हाजीपुर, जून 6 -- गोरौल । संवाद सूत्र हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल मार्ग के गोरौल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति की मौत गाड़ी से गिरकर हो गयी। मृत अधेड़ की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मो. शमसाद के रूप में की गई है। इस संबंध में बताया गया कि मृत अधेड़ को व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किसी केश में हाजिर होना था। इसी को लेकर मृत अधेड़ अपने घर से रेलवे स्टेशन पर आया और टिकट लेकर रक्सौल इंटरसिटी में चढ़ रहा था कि इसी क्रम में ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी । ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अचानक अधेड़ का पैर फिसल गया और वह गाड़ी के नीचे चला गया, जिससे उसकी जान चली गयी। यह भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ रहे यात्री की गिरकर मौत मृत अधेड़ की तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं। तीनों की अभी शादी नहीं हुई है। वह बकरीद के मौके पर ही ...