मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से पुलिस ने देवनारायण चौरसिया के शौचालय में रखी 600 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, बाइक पर लदी दो कार्टन विदेशी शराब भी जब्त की गई है। कृष्णनंदन चौरसिया के पुत्र राहुल कुमार की बाइक बताई जा रही है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि देवनारायण चौरसिया, राहुल और रामएकबाल चौरसिया का पुत्र सुबोध कुमार शराब की तस्करी करता है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...