मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- गोरौल। स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड सभागार में 48 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगित पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा बाटते हुए सीओ सिमा रंजन ने बताया कि वैसे भूमिहीन जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें दो-दो डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया है। इसके तहत सोंधो दुलह पंचायत में उमेश मल्लिक, वीणा देवी, सोने लाल राम, मनोज पासवान सहित 15, कटरमाला पंचायत में मिनता देवी, राजेश पासवान, सीता देवी, सहित 12, महमदपुर पोझा में प्रमोद पासवान, सोनू कुमार सहित चार, बकसामा पंचायत में रसीदा खातून, अमली देवी सहित तीन, इस्माइलपुर में राधा देवी, अब्दुल खलिफा सहित पांच, भानपुर बरेबा में भोला महतो, मुन्नी देवी सहित चार और रसुलपुर तुर्की में वीना देवी, लक्ष्मी देवी सहित पांच लोगों को पर्चा दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: चा...