हाजीपुर, जून 10 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गोरौल गांव से स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि गुप्त सूचना मिली कि एक गुमटीनुमा दुकान में चोरी छिपे स्मैक बेंचा जा रहा है। जब वहां पुलिस पहुंची तो एक युवक पुलिस को देख भाग रहा था,जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही राजन चौधरी के रूप में की गई है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से लगभग 30 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। मालुम हो कि इससे पूर्व भी विते माह इसी गुमटीनुमा दुकान से स्मैक एवं गांजा बरामद किया गया था। यह भी पढ़ें- गोरौल में स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार मौके से इसके भाई रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उस समय उसके पास से लगभग 200 ग्राम स्मैक एवं 250 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बत...